दीपावली सेलिब्रेशन को लेकर कंफ्यूजन, उत्‍तराखंड के चार धामों में इस दिन मनाया जाएगा त्‍योहार

  1. उत्तराखंड के चार धामों में 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। धर्माचार्यों के अनुसार, इस दिन अमावस्या, प्रदोषकाल और शुभ मुहूर्त का संयोग बन रहा है, जो लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए श्रेष्ठ है। काशी विद्वत परिषद ने भी इस निर्णय का समर्थन किया है। विद्वानों का कहना है कि 20 अक्टूबर की रात्रि ही पूजा के लिए शास्त्रसम्मत है, इसलिए दीपावली का पर्व सोमवार को ही मनाया जाएगा। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में 20 अक्टूबर को रोशनी का पर्व दीपावली मनाई जाएगी। चारों धामों के धर्माचार्यों, विद्वानों व ज्योतिषाचार्यों ने इस दिन दीपावली मनाने का धर्मसम्मत निर्णय लिया है। कहा कि इसी रात को अमावस्या तिथि, प्रदोषकाल और शुभ मुहूर्त का संयोग बन रहा है। यही समय लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए श्रेष्ठ और शास्त्रसम्मत है। बद्री-केदार धाम के धर्माधिकारी पंडित राधाकृष्ण थपलियाल ने सभी धर्मशास्त्रियों, विद्वान और ज्योतिर्विदों के साथ विचार-विमर्श के बद घोषणा की है कि सोमवार को ही दीपावली पर्व मनाना पूरी तरह शास्त्रसम्मत व धर्मसम्मत है। सोमवार रात में अमावस्या तिथि और प्रदोषकाल का संयोग बन रहा है। लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए यही समय सर्वाधिक फलदायी होता है। उन्होंने सभी से दीपोत्सव का पर्व इसी तिथि को मनाने का आह्वान भी किया।
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page