नैनीताल : आवारा कुत्तों का आतंक, 19 वर्षीय युवक को किया घायल

(संवाददाता – गुड्डू सिंह ठठोला)

नैनीताल में आवारा कुत्तों ने हमला कर चार्टन लाज निवासी तनय बिष्ट को घायल किया। तनय बिष्ट अपनी बहन को लेने के लिए स्कूटी से स्कूल जा रहा था तभी चार्टन लॉज के समीप कुत्तों ने तनय बिष्ट पर हमला बोल दिया। स्थानीय लोगों के मदद से युवक को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर चिकित्सक नेहा कांडपाल ने बताया कि कुत्ते ने पैर में सात आठ दात लगाए हैं और उपचार करने के बाद तनय को घर को भेज दिया गया।

नैनीताल में आवारा कुत्तों का हर चौराहे पर आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। वही नगर पालिका के अधिशासी अभियंता विनोद सिंह जीना ने कहा इन आवारा कुत्तों की धर पकड़ जारी है। अभी तक तीन-चार आवारा कुत्तों का रेस्क्यू किया गया। आगे भी आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम जारी रहेगा।

Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page