
कालाढूंगी। सरस्वती शिशु मंदिर कालाढूंगी विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह प्रातः समय से प्रभात फेरी निकाली गईl कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हल्द्वानी जिले के जिला कार्यवाह श्रीमान राहुल जी ने ध्वजारोहण कर की इसके बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा l ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के भैया-बहिनों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इन कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत,नृत्य, नाटक और भाषण शामिल थे। प्रधानाचार्य शुभेंदु गुप्ता जी द्वारा विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत व परिचय कराया गया l आचार्या सरिता जी ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और भैया-बहिनों से देश की एकता, अखंडता तथा संविधान का सम्मान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्या पुष्पांजलि जी द्वारा किया गया l विद्यालय के अध्यक्ष यशवंत जी ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त कियाlकार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ हुआ।

अंत में उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान विद्यालय संरक्षक घनश्याम बौरा,अध्यक्ष यशवंत,प्रबंधक निर्मल, कोषाध्यक्ष महेश तिवारी, आईटीआई कालाढूंगी प्रधानाचार्य रामचरण पाल, भास्कर रॉय,गिरीश पांडे, विक्रम डसीला, गोपाल बुढलाकोटी,सत्यम शर्मा, गोपाल बण, प्रकाश बहुखंडी, विद्यालय के आचार्य चंदन जी, शान्ति जी,भावना जी, लता जी, पुष्पांजलि जी ,नेहा जी, ललिता जी, लीला जी, दीपक जी व अन्य मंजू जी, विनीता जी, भुवन जी व समस्त अभिभावक गण उपस्थित रहे।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳








