देहरादून में एक युवती की पीठ पर आग लग गई। दो भाइयों ने साहस और समझदारी दिखाते हुए उसकी जान बचाई

देहरादून में एक युवती की पीठ पर आग लग गई। दो भाइयों ने साहस और समझदारी दिखाते हुए उसकी जान बचाई

देहरादून: दो साहसी भाई। एक की उम्र करीब महज 15 और दूसरे की महज 11 साल। लेकिन, दोनों भाइयों ने जिस साहस का परिचय दिया है, वह बेहद काबिले-तारीफ है। इन दोनों ने न सिर्फ बुरी तरह आग की चपेट में आई एक किशोरी की जान बचाई, बल्कि आग बुझाते समय खुद की जान की परवाह भी नहीं की।ये साहसी भाई हैं मोहिनी रोड निवासी प्रणवत और दिवजोत। प्रणवत 10वीं कक्षा, जबकि दिवजोत कक्षा छह के ब्राइटलैंड्स स्कूल के छात्र हैं। आग की चपेट में आई युवती और फिर उसकी मदद को आगे आए बच्चों के साहस का पूरा घटनाक्रम एक घर के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे दोनों भाई पढ़ाई से ब्रेक लेकर घर के बाहर बैडमिंटन खेलने निकले थे। तभी सड़क के कोने की दुकान के पास उन्हें किसी लड़की के चीखने की आवाज सुनी। दोनों भाई तत्काल वहां पहुंचे तो उनके रोंगटे खड़े हो गए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page