उत्तराखंड के गांवों में बिछेगा सड़कों का जाल, केंद्र से मिले 1700 करोड़

उत्तराखंड के गांवों में बिछेगा सड़कों का जाल, केंद्र से मिले 1700 करोड़

देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत राज्य के गांवों में सड़कों का जाल बिछेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर कृषि, ग्रामीण विकास व आपदा प्रभावित अवसंरचना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। इन सड़कों की कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी।मुख्यमंत्री धामी ने पीएमजीएसवाई से जुड़े विषय की चर्चा करते हुए कहा कि हाल की प्राकृतिक आपदा में प्रदेश में 946 सड़कें और 15 पुल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनके पुनर्निर्माण के लिए 650 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों वाले पहाड़ी राज्य के लिए यह क्षति चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में केंद्र से विशेष सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने आपदा में क्षतिग्रस्त 5900 घरों की मरम्मत को भी आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। खेतों की घेरबाड़ को पांच साल में मिलेंगे 1000 करोड़

मुख्यमंत्री ने वन्यजीवों से फसल क्षति के दृष्टिगत खेतों की घेरबाड़ संबंधी कार्यों को आरकेवीवाई-डीपीआर में शामिल करने पर केंद्र का आभार जताया। साथ ही राज्य में इस विषय के समाधान के लिए आगामी पांच साल तक प्रतिवर्ष 200 करोड़ के बजट का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र ही धनराशि आवंटित करने का आश्वासन दिया

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page