कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार! 24 घंटे में बदलेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज

कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार! 24 घंटे में बदलेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज

देहरादून। अक्टूबर में उत्तराखंड में सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। महीने के पहले पखवाड़े में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, फिर भी ठंड का असर उम्मीद के मुताबिक नहीं दिखा। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर तराई तक अब तक सामान्य से कम ठंड महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में पारे में तेजी से गिरावट के आसार हैं। बागेश्वर में सर्वाधिक वर्षा, उत्तरकाशी-पिथौरागढ़ में सबसे कम बरसे मेघ

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, अक्टूबर में प्रदेश में औसतन 41.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षा 31 मिलीमीटर होती है। इस तरह राज्य में औसत से लगभग 35 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। जिलावार आंकड़ों की बात करें तो बागेश्वर में सर्वाधिक 69.7 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 242 प्रतिशत अधिक रही। रुद्रप्रयाग जिले में भी सामान्य से 212 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा चमोली में 161 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 70 प्रतिशत और टिहरी गढ़वाल में 65 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page