भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के घर के आंगन में चहल कदमी करता गुलदार हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद, देखें वीडियो

आए दिन रिहायशी इलाकों में गुलदार आने की सूचना मिल रही है। वहीं नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में इंद्रा कॉटेज निकट जीजीआईसी निवासी भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला के घर के आंगन में आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा है। बीती रात गुलदार की धमक से घर में पालतू कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। इस दौरान जब घर वालों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो काफी बड़ा गुलदार उनके आंगन में चहल कदमी करते हुए दिखाई दे रहा था। घर वालों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यह गुलदार आए दिन शाम ढलते ही उनके घर के इधर-उधर चहल कदमी करते हुए गुर्राने लगता है। जिससे क्षेत्रवासियों को पता चल जाता है कि गुलदार क्षेत्र के आसपास है और लोग सतर्क हो जाते हैं। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने का आग्रह किया है। नैनीताल जिले में गुलदार रात के समय कुत्तों का शिकार करने रिहायसी क्षेत्र में आ रहे हैं। लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाने की मांग की है।

✍️ – गुड्डू सिंह ठठोला

Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page