
टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार को दुखद हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर एक बस जैसे ही आगे बढ़ी चालक अपना कंट्रोल खो बैठा। बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार महिलाएं और एक पुरुष था। बस में करीब 29 लोग थे। घायलों को एम्स ऋषिकेश और नरेंद्रनगर संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल हो गए थे। लेकिन अब यात्रियों ने बस के ड्राइवर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बस एक ढलान पर खड़ी थी। बस में कुछ ही लोग केवल 18 लोग ही सवार हो पाए थे कि ड्राइवर ने झटके से बस चला दी। यात्री चिल्लाए कि अभी लोग रह गए हैं, लेकिन ड्राइवर ने स्पीड स्लो नहीं की। बल्कि इसी दौरान बस हिचकोले खाती हुई आगे बढ़ने लगी। उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन बस पहाड़ी से टकराते हुए सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। एक यात्री ने बताया कि बस में पूरे लोग भी नहीं चढ़े थे, ड्राइवर ने बस स्टार्ट कर दी। बस आगे बढ़ने पर रोकने के लिए कहा लेकिन ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और कुछ पल में ही बस खाई में गिर गई।
ये यात्री मुनिकी रेती में स्थित दयानंद आश्रम में वेदांतों पर चल रही कार्यशाला में आए थे। इनमें लोग अलग-अलग राज्यों से आए थे। इनमें से कुछ लोग सोमवार सुबह दो बसों में सवार होकर सिद्धपीठ कुंजापुरी के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। इन्हीं बसों में से एक बस हादसे का शिकार हो ग
ई।









