
उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी और बारिश शुरू हो गई है। बीते कल जहां चमोली की नीति घाटी में बर्फ गिरी तो आज केदारनाथ में भी स्नोफॉल जिससे पूरा मंदिर सफेद चादर में ढका हुआ नजर आया। इसके साथ ही बागेश्वर में भी आज शाम को झमाझम बारिश हुई है।मौसम में आए इस बदलाव के कारण शाम के समय पहाड़ों के साथ ही मैदान पर तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। वहीं बीते कल चमोली के ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण नाले, झरने और घाटी पूरी तरह से सफेद नजर आ रहे हैं। हालांकि तिब्बत बॉर्डर के पास हुई बर्फबारी से जवानों के लिए थोड़ी परेशानियां बढ़ गई है। इससे पहले यहां 8 दिसंबर 2025 को बर्फबारी हुई थी।वहीं बागेश्वर में शाम होते ही बारिश हुई है। यहां पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभवना है। मौसम लगातार खराब हो रहा है।
वहीं आज देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के निचले इलाकों में घना कोहरा दिखा। इसके अलावा आज यानी दो जनवरी को 4 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग,बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है। वहीं 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
इधर 6 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के निचले इलाके शामिल हैं। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में पाला गिरा है, जिससे ठंड बढ़ गई है।देहरादून में AQI 176 वहीं देहरादून में आज भी हवा जहरीली है, यहां AQI 176 दर्ज किया गया है, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले AQI 250 के पार चला गया था। आने वाले दिनों की बात करें तो तीन और चार जनवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अगले दिन यानि पांच जनवरी को एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। इसके बाद छह और सात जनवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। उधर गुरुवार को मैदानी इलाकों में छाए कोहरे से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते दिन भर ठंड ने परेशान किया। देहरादून में छाए रहेंगे बादल राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आसमान मुख्यतः साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं निचले इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 20°C और 7°C के आसपास रहने की संभावना है।









