नगर पालिका अध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में लगातार जारी है सफाई अभियान

कालाढूंगी। नगर पालिका अध्यक्ष कालाढूंगी रेखा कत्यूरा के नेतृत्व में सफाई अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज भी कालाढूंगी में सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों को काटने का अभियान जारी रहा। मार्ग के आसपास उगी झाड़ियों के सड़क पर आ जाने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है जिसको संज्ञान में लेकर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मार्गो के आसपास की झाड़ियों को साफ करने का अभियान चलाया गया है। वहीँ नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने कहा साफ सफाई का यह अभियान मेन हाईवे के साथ-साथ नगर पालिका के सभी वार्डों के मार्गों पर किया जाएगा। इस दौरान वार्ड नंबर 2 निवासी समाजसेवी मनोज अधिकारी एवं पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page