लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के रैघांव में ऐड़ी देवता का 21 दिनी जागर जारी है। जागर के चलते पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। देर रात तक देव डांगर अवतरित होकर श्रद्धालुुओं को आशीर्वाद दे रहे हैं। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं पा रही है, दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागर देखने पहुंच रहे हैं। पुरोहित राजेंद्र बगौली ने बुधवार को विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए।जागर गायक दिनेश सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह अधिकारी, भूपाल सिंह अधिकारी और दीवान सिंह अधिकारी ने देवी-देवताओं का आवाह्न किया। देवडांगरों ने देर रात तक अवतरित होकर देव बाधाओं से पीड़ित लोगों के कष्टों के निवारण कर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर देव डांगर नारायण सिंह, ग्राम प्रधान हरीश सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह अधिकारी, शंकर सिंह अधिकारी, राम सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, खड़क सिंह अधिकारी, चंद्र सिंह अधिकारी, मोहन सिंह,शोबन सिंह,पूरन सिंह,करन सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।











