उधम सिंह नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी की मौत, जेब से मिला एक लिखित नोट, लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद

उधम सिंह नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी की मौत, जेब से मिला एक लिखित नोट, लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद

उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा इलाके में प्रतिष्ठित व्यवसायी और प्रॉपर्टी डीलर जशोधर भट्ट ने आत्महत्या कर ली. मृतक का शव खटीमा के पहनियां टोल प्लाजा से चकरपुर बाईपास की तरफ पांच सौ मीटर आगे सुनसान क्षेत्र नाले किनारे मिला. पुलिस को शव के पास उनकी लाइसेंसी पिस्टल और एक नोट मिला है. नोट में मृतक ने अपनी इच्छा से आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.मंगलवार को खटीमा के प्रतिष्ठित व्यवसायी और प्रॉपर्टी डीलर 60 वर्षीय जशोधर भट्ट (निवासी कंजाबाग रोड) का शव मिला. सूचना पर पुलिस ने खटीमा टोल प्लाजा से 500 मीटर बाईपास में चकरपुर की तरफ सुजिया इलाके से मृतक का शव बरामद किया. शव के पास से पुलिस को उनकी लाइसेंसी पिस्टल और जेब से एक नोट बरामद हुआ है. शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और प्रॉपर्टी डीलर की मौत की सूचना के बाद सैकड़ों लोगों का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया. क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी और नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर दुख व्यक्त किया.गौर है कि, जशोधर भट्ट मूल रूप से चंपावत जिले के निवासी थे. बीते कई सालों से खटीमा के कंजाबाग रोड स्थित घर में निवास कर रहे थे. खटीमा मुख्य बाजार में उनकी प्रेम जी गारमेंट्स नाम से कपड़े की दुकान है. जबकि खटीमा के कंजाबाग रोड पर उनके चिकित्सक बेटे का हॉस्पिटल भी है. इसके अलावा जशोधर प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं. इस सबके बावजूद उनके द्वारा उठाया गए इस कदम से सभी हैरान हैं. मृतक की बाइक भी पुलिस को घटना स्थल के करीब बरामद हुई है. पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर खटीमा के उप जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.खटीमा के पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने बताया कि व्यवसायी द्वारा आत्महत्या की गई है. सीओ रावत के अनुसार, मृतक के शव के पास पुलिस को नोट भी मिला है, जिसमें मृतक जशोधार भट्ट ने स्वयं अपनी इच्छा से आत्महत्या किए जाने की बात लिख इसके लिए किसी को भी परेशान ना किए जाने की बात कही है. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू की जांच में जुट गई है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page