
उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक दुखद हादसा हुआ है। एक बस के गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। यह बस हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की थी और उत्तराखंड के देहरादून होते हुए हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब गुरुद्वारे जा रही थी। हादसे में 33 लोगों के घायल होने की भी खबर है। पांवटा साहिब सिखों का एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा है, जो यमुना नदी के किनारे बना हुआ है।
देहरादून पुलिस ने हादसे की नई जानकारी देते हुए बताया है कि बस ड्राइवर दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में चल रहा है।
देहरादून पुलिस की तरफ से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि यह बस नेरवा से पांवटा की तरफ जा रही थी। बस में सवार घायल यात्रियों से मिली जानकारी के मुताबिक, किसी छोटी गाड़ी ने बस को ओवरटेक किया था और इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी










