उत्तराखंड में दिन और रात के तापमान में बढ़ा अंतर, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार, जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड में दिन और रात के तापमान में बढ़ा अंतर, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार, जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड में सुबह और शाम के तापमान में अंतर बढ़ गया है लेकिन सामान्य तापमान में गिरावट नहीं आई है, जिसके कारण सूखी ठंड परेशान कर रही है। हालांकि 4 दिसंबर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है जबकि कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हो सकती है।लगातार 2 महीने से शुष्क मौसम होने के चलते सूखी ठंड ने खासा परेशान किया हुआ है। इस शुष्क मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है लेकिन सामान्य तापमान में गिरावट नहीं आ रही है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरावट के साथ 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अक्टूबर के महीने से ही तेज धूप खिल रही है। जिसकी वजह से दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को ठंड से बचने के लिए नगर निगम ने भी तैयारी कर ली है। फिलहाल 19 जगह पर अलाव जलाये जा रहे हैं और ठंड बढ़ने के साथ-साथ अलाव की व्यवस्था भी बढ़ाई जाएगी। वहीं रैन बसेरों को भी दुरुस्त कर लिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र में 4 दिसंबर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। 7 दिसंबर तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page