उत्तराखंड में शुष्क मौसम ने बढ़ाया तापमान, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में शुष्क मौसम ने बढ़ाया तापमान, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में चटक धूप खिलने से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के तापमान में इजाफा हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और कड़ाके की ठंड परेशानी बढ़ा सकती है। मंगलवार को उधम सिंह नगर में घने कोहरे के कारण शीत दिवस की स्थिति रही। वही मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। प्रदेश के पर्वतीय जनपदों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक शुष्क मौसम ने तापमान बढ़ाया हुआ है चटक धूप खिलने की वजह से दिन के समय ठंड से राहत मिल रही है। मंगलवार को देहरादून सहितआसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही लेकिन थोड़ी ही देर बाद चटक धूप खिलने से तापमान में इजाफा हुआ। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। जबकि पर्वतीय क्षेत्र में भी दिन का पारा सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 13.7 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page