
संवाददाता : गुड्डू सिंह ठठोला
नगर निकाय चुनाव में नैनीताल नगरपालिका से कांग्रेस की अध्यक्ष पद प्रत्याशी सरस्वती खेतवाल के समर्थन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रचार तेज कर दिया है। नैनीताल के गोवर्धन हाल में हुई पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जीत की रणनीति तय करते हुए सभी से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की बात कही। कांग्रेस प्रत्याशी सरस्वती खेतवाल ने बताया उन्हें नगर के 15 वार्डों में कांग्रेस को अच्छा समर्थन मिल रहा है। नगरवासी प्रदेश की भाजपा सरकार से कार्यकाल से त्रस्त है पिछले 1 साल से नगर का विकास कार्य नही हो पाए है। वही पूर्व विधायक संजीव आर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश सरकार ने हार के डर से निकाय चुनाव में रोस्टर प्रणाली का उल्लंघन किया है। इस दौरान कुंदन बिष्ट, किशन सिंह नेगी, त्रिभुवन सिंह, मनमोहन कनवाल, अधिवक्ता महेंद्र पाल, प्रचार जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल अनुपम कपडवाल, राहुल पुजारी, संदीप जलाल, अभिषेक कुमार, पवन जाटव, तमाम महिला कांग्रेसी रैली में शामिल रहे।
