उत्‍तराखंड में तेज रफ्तार का खौफ, मिस्त्री को मारी टक्कर; दो जगह से पैर टूटा

उत्‍तराखंड में तेज रफ्तार का खौफ, मिस्त्री को मारी टक्कर; दो जगह से पैर टूटा

बागेश्वर के तहसील रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने एक मिस्त्री को टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बाइक चालक की पिटाई की और सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने और सड़क पर अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।टक्कर मारने वाले आरोपित की भीड़ ने लगाई धुनाई, फिर भी पुलिस नहीं आईएक सप्ताह के भीतर तहसील रोड पर तीसरी घटना से लोगाें में आक्रोशतहसील रोड में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस की गश्त भी नहीं है। जिसके कारण दुपहिया वाहन चालकों का खौफ बना हुआ है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को एक साइकिल की दुकान के मिस्त्री को दुपहिया वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसका पैर दो जगह टूट गया है। आधे घंटे तक जाम भी लगा तथा दुपहिया वाहन चालक की लोगों ने जमकर धुन भी दिया। बाजवूद पुलिस नहीं पहुंच सकी।

Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page