प्लास्टिक कम्पैक्टर यूनिट का विधिवत शुभारंभ

नैनीताल/कोटाबाग | 01 फरवरी 2026

जिला पंचायत, नैनीताल द्वारा विकास खंड कोटाबाग के अंतर्गत बेलपोखरा में स्थापित प्लास्टिक कम्पैक्टर यूनिट का आज विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। यह संचालन कार्य जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल जी एवं अपर मुख्य अधिकारी श्री महेश कुमार जी के दिशा-निर्देशन में प्रारंभ किया गया।
शुभारंभ अवसर पर पारंपरिक पूजा-पाठ के साथ यूनिट को शुरू किया गया, जिसके बाद मौके पर ही प्लास्टिक कचरे की सेग्रीगेशन (छंटाई) से लेकर कम्प्रेशन (दबाने) तक का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत, नैनीताल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के क्रम में यह कम्पैक्टर यूनिट का संचालन Go Clean Go Green – Let’s Make It Happen NGO को सौंपा गया है, जिसका आज से विधिवत क्रियान्वयन शुरू हो गया है। इस कार्य में EcoEx Foundation, New Delhi का तकनीकी सहयोग भी प्राप्त होगा।
इस अवसर पर Go Clean Go Green – Let’s Make It Happen NGO के अध्यक्ष श्री मनोज नेगी जी, जेई श्री सुरेश कुमार जी, जिला पंचायत सदस्य अरनव काम्बोज,कोटाबाग प्रधान संगठन अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बोहरा जी, सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी जी, विधायक प्रतिनिधि मयंक तिवारी जी एवं ग्राम प्रधान श्री मंजीत सिंह जी, हर्षित छिम्वाल जी , दिनेश चंद्र आर्या जी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page