कालाढूंगी : बसपा प्रत्याशी रिहाना परवीन के किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन। घर घर जाकर किया जनसंपर्क।

कालाढूंगी वार्ड नंबर 3 में बसपा प्रत्याशी रिहाना परवीन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उनके पति अली हुसैन ने कहा उनके द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र के लिए हमेशा संघर्ष किया गया है और उनके नगर पंचायत में उपाध्यक्ष रहते हुए उनके द्वारा अनेक विकास कार्यों को कराया गया था। वही क्षेत्र की जनता को साथ लेकर हमेशा नगर की समस्याओं के लिए संघर्ष किया गया है जो हमेशा जारी रहेगा। उन्होंने कहा उनको हमेशा क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है उनको उम्मीद है कि इस बार जनता उनको अपना अमूल्य मत देकर विजय दिलाएगी। वहीं उन्होंने कहा उनको हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंबेडकर एकता फाऊंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश चंद्र द्वारा किया गया। इस दौरान बसपा जिला अध्यक्ष शिव गणेश,प्रदेश महासचिव भुवन चंद्र आर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष बी,आर, धौनी, लोग सभा प्रभारी जगदीश टम्टा, आनंद राम, मदन मोहन, गजेन्द्र पाल,अतीक अहमद,हाजी यामीन,अनीस अहमद,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Webtik Media

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page