कालाढूंगी : निर्दलीय प्रत्याशी रेखा कत्यूरा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

कालाढूंगी में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा ने निर्दलीय प्रत्याशी रेखा कत्यूरा के चुनावी कार्यालय का रिबन काट कर उद्घाटन किया। रेखा कत्यूरा को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव चिन्ह सिलेंडर मिला है। बताते चले दो बार के नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले पुष्कर कत्यूरा ने अपनी पत्नी रेखा कत्यूरा को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा है। रेखा कत्यूरा को उनके पति पुष्कर कत्यूरा की लोकप्रियता का पूरा लाभ मिल रहा है। वहीं रेखा ने कहा इस बार नगर पंचायत का विस्तार कर नगर पालिका परिषद बनाया गया है जिसका विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उनको उम्मीद है कि जनता उनको विजय दिलाएगी। इस दौरान उनके साथ पुष्कर राठौर,गोल्डी, पंकज,जाहिद,कमरुद्दीन, मो.युनुस,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page