
एक तरफ जहां कालाढूंगी में चुनावी सरगर्मियां तेज है। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार प्रसार में पूरी जान लगा दी है। वही कांग्रेस से नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी भावना सती ने घर घर जाकर आशीर्वाद लिया। भावना सती ने रविवार को डाक बंगला क्षेत्र कालाढूंगी में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने आने वाली 23 जनवरी को हाथ के पंजे के निशान पर मोहर लगाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान भावना ने कहा कि उनके पति दीप सती ने दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए जो विकास कार्य किए थे उनको देखते हुए जनता का उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है। वही उन्होंने कहा अगर जनता उनको आशीर्वाद देकर विजय बनाती है तो वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर दिखाएंगी। इस दौरान उनके साथ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती,विक्रम सामंत, कमल सती, तारा दत्त जोशी, अर्नव कंबोज, मनोहर आर्या, पंकज सती आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।
