
आज ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धमोला मे विद्यालय की एन सी सी इकाई के कैडेट्स एवं एन सी सी प्रभारी मनमोहन सिंह बसेड़ा को पूर्व सैनिक उत्थान संगठन कालाढूंगी के पदाधिकारियो द्वारा एन सी सी इकाई के द्वारा समस समय पर स्वच्छता अभियान चलाने रक्तदान शिविर का आयोजन करने, जागरूकता अभियान चलाने तथा विजय दिवस मे सहयोग करने एव क्षेत्र के विकास मे सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष कैप्टन लक्ष्मण सिंह देऊपा ने विद्यालय के कैडेट पवन बधानी के गणतंत्र दिवस परेड मे चयनित होने को क्षेत्र के लिए गौरव की बात होना कहा एव बधाई दी। इस दौरान संगठन से सूबेदार मेजर बलवंत सिंह मेहरा सूबेदार मोहन सिंह खोलिया सूबेदार हयात सिंह बिष्ट विद्यालय प्रधानाचार्य भुवन सिंह बिष्ट कमलकांत जोशी अंशुल बर्मा रीना कंबोज रेनू बिष्ट सिस्टर सुवर्णा दीपिका बधानी नीता नेगी खिलेश सनवाल आदि मौजूद रहे।
