
महोत्सव में प्रथम दिन उत्तराखंड के परंपरागत खेल बाघ बकरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 82 वर्ष के खुशाल सिह नेगी, विजेता एवं उप विजेता 11 वर्ष के प्रणव शर्मा रहे। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति महोत्सव में की गई। पहाड़ पच्छयाण महोत्सव पीएम श्री आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग में 8 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोग गायकों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पछाड़ महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विकास भगत द्वारा किया गया। उपप्रभागीय वन अधिकारी रामनगर कामीनी आर्या, वन क्षेत्राधिकारी ललित जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश वर्मा, मंडल महामंत्री विनोद बधानी, प्रभाकर ढोंडियाल, घनानंद सट्टा, चंदन सिंह कपकोटी बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा जोगा सिंह मेहरा ने की। प्रतियोगिता निर्णायक मंडल में प्रभा पांडे, निकिता अधिकारी ,एडवोकेट मीना ढौढियाल, मोनिका बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र कपकोटी और प्रियंका गर्जोला जी द्वारा किया गया। इस दौरान संकल्प युथ फाउंडेशन के अध्यक्ष शुभम बधानी, हेमंत कपकोटी नवीन पांडे, चंद्र प्रकाश सनवाल, कमल बोहरा, सुदर्शन कपकोटी, हिमांशु जोशी, दीपक बधानी, दीपक जोशी विकास जोशी हिमानी गर्जोला कविता रावत विनीता बिष्ट जयश्री कपकोटी रितु नेगी दिक्षा कपकोटी, अमित जोशी अजय पाठक धीरज कपकोटी दीपक रावत आदि लोग उपस्थित रहे।
