उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कुहासा और पहाड़ों पर कोहरा, फिलहाल बारिश के आसार नहीं… मौसम का हाल

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कुहासा और पहाड़ों पर कोहरा, फिलहाल बारिश के आसार नहीं... मौसम का हाल

उत्तराखंड के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेगा। वही न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 3 दिसंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बने रहने की उम्मीद है। सप्ताह के दौरान प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं कुहासा जा सकता है। प्रदेश में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है।मॉनसून की बारिश न होने के कारण सूखी ठंड पड़ रही है। जिसके चलते सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार के साथ-साथ आंखों में ड्राइनेस की समस्या भी बढ़ रही है। बारिश न होने के कारण हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है तो वहीं सूखी ठंड भी खासा परेशान कर रही है। गुरुवार को देहरादून में पूरा दिन तेज धूप खिली रही और दिन के समय सर्दी से धूप ने राहत भी थी।

 

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर कार्यक्रम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं सर्दियों में सूखी हवाओं के कारण आंखों में ड्राइनेस की समस्या हो रही है। सर्दी, जुकाम जैसी संक्रामक बीमारियों के अलावा अस्पताल में आंखों की ड्राइनेस के समस्या से जूझ रहे लोग भी पहुंच रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सकों ने लोगों को घर के अंदर के वातावरण को नियंत्रित रखने की सलाह दीj है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page