उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में कमी आने से सर्द हुईं रातें, पाले के चलते सड़कों पर बढ़ी फिसलन

उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में कमी आने से सर्द हुईं रातें, पाले के चलते सड़कों पर बढ़ी फिसलन

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में दिन भर धूप निकलने से ठंड का एहसास कम हो रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी आने के चलते सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने के चलते सड़कें फिसलन भरी हो रही है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। देहरादून सहित ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। हालांकि दिन के समय तेज धूप निकलने से सर्दी से राहत भी मिल रही है। अभी भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रातें सर्द हो गई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच लगभग तीन गुणा अंतर दर्ज किया गया है।

पहाड़ी क्षेत्रों में और बढ़ेगी ठंड

पहाड़ी क्षेत्रों में और बढ़ेगी ठंड पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान लुढ़क रहा है और अधिकांश स्थानों पर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.9 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page