
लक्सर में कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर न्यायालय में पेशी के दौरान हमला और पुलिसकर्मियों पर लगातार हमलों की घटनाओं से स्पष्ट है कि बदमाशों और आम आदमी को खाकी वर्दी का खौफ नहीं रहा। पुलिस वाहन पर गोलियां चलाई गईं, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई, और वर्दी तक फाड़ दी गई। इन वारदातों से पता चलता है कि बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का इकबाल कम हो रहा है।लक्सर में कुख्यात बदमाश विनय त्यागी को न्यायालय में पेशी पर लेकर आ रहे पुलिस वाहन पर
की और पिछले कुछ दिनों में पुलिसकर्मियों पर हमलों की घटनाओं से ये पूरी तरह साफ है कि बदमाशों के साथ ही आम आदमी को भी खाकी वर्दी का खौफ अब नहीं रहा है। लक्सर में बुधवार को बदमाश को पेशी पर लक्सर लेकर आ रहे पुलिस वाहन पर बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े अति व्यस्ततम क्षेत्र रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर जिस प्रकार ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। वाहन में सवार छह पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बदमाश को तीन गोलियां मार दी गई। उससे पूरी तरह स्पष्ट है कि बदमाशों की हौसले किस कदर बुलंद हैं। उनमें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। बुधवार को पुलिस वाहन पर हुआ हमला यह कोई पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी पिछले कुछ दिनों में पुलिस पर हमले की कई वारदात हो चुकी हैं।








