काशीपुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई:16वें आयोजन में मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प

काशीपुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई:16वें आयोजन में मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प

काशीपुर के चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, इस आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और प्रजातंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वन्दना सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों, समस्त प्राध्यापिकाओं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

 

नए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया

 

कैम्पस एम्बेसडर डॉ. रंजना ने महाविद्यालय के स्टाफ और छात्राओं को मतदाता दिवस की थीम ‘माई इंडिया माई भारत’ और ‘सिटीजन एट द हार्ट एंड इंडियन डेमोक्रेसी’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए भी प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, कुमारी सृष्टि सिंह सहित समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page