
देहरादून: 77वें गणतंत्र दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर देशभर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किए गए. खास बात ये है कि आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक उत्सव भी मनाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास और लोकभवन में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए.
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव: सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद 09.30 बजे लोकभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास के कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई. साथ ही प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.










