
कोटाबाग। गीता तिवारी का जन्म 7 मई 1983 को नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक की ग्राम सभा बानना जाला में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता चिंतामणि पलड़िया के घर हुआ था।जिनकी शिक्षा एम.ए.इतिहास एवं बी.एड.है। इनका विवाह 2009 को कोटाबाग ब्लॉक की ग्राम सभा नयापांडे गांव निवासी उमापति तिवारी से हुआ था। गीता तिवारी 2014 से 2024 तक नयापांडे गांव की प्रधान रही। इस दौरान उनको सरकार द्वारा ग्राम श्री पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया।
उमापति तिवारी का राजनीति सफर
उमापति तिवारी का जन्म कोटाबाग ब्लॉक की ग्राम सभा नयापांडे गांव में 9 जून 1979 को श्री पीतांबर दत्त तिवारी के घर में हुआ था। इनकी बारहवी की पढ़ाई सी.आर.एस.टी. इंटर कॉलेज नैनीताल से हुई। इन्होने स्नात्तकोत्तर डी.एस.बी कैंपस नैनीताल से किया। तत्पश्चात इन्होंने एम.ए.राजनीतिक शास्त्र, एम.एस.डब्लू., बी.एड. एवं एल.एल. बी. की शिक्षा प्राप्त की। उमापति तिवारी उर्फ उमेश तिवारी 2003 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से सक्रिय राजनीति से जुड़े। यह 2008 में नयापांडे गांव से प्रधान चुने गए इस दौरान उनको निर्मल पुरस्कार से भी नवाजा गया था। उसके बाद 2014 में 25 मतों से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गए। इस बार 2025 में उमापति तिवारी की पत्नी गीता तिवारी कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख की मजबूत दावेदार है।
