
उत्तर भारत में अचानक बदले मौसम के मिजाज का असर अब धर्मनगरी हरिद्वार में भी साफ दिखाई देने लगा है। हिमालयी क्षेत्रों से उतरती सर्द हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ा दी है। पिछले तीन से रात के साथ दिन भी कोहरे की चादर से लिपट रहे हैं। इसी सीजन में शनिवार को तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय हरिद्वार और आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी भी हुई। दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लोगों को इस सीजन में पहली बार कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। एक ही दिन में अधिकतम तापमान 10 डिग्री लुढ़क गया। हालात ऐसे हो रहे हैं हरिद्वार उत्तरकाशी के हर्षिल से ज्यादा ठंडा रहा है।हरिद्वार में कोहरा लगना मंगलवार की रात से शुरू हुआ। गुरुवार को सूर्यदेव के दर्शन हुए तो कुछ राहत मिली। लेकिन शुक्रवार को फिर से कोहरा आ धमका। शनिवार को तो हालत पहले से और खराब हुए। कोहरे के कारण दृश्यता भी काफी कम हो गई है।










