…तो इस बार गन्ने का दाम हो जाएगा चार सौ पार, UP में रेट घोषित होने के बाद किसानों में जगी उम्मी

...तो इस बार गन्ने का दाम हो जाएगा चार सौ पार, UP में रेट घोषित होने के बाद किसानों में जगी उम्मी

इस बार प्रदेश में गन्ने के दाम 400 के पार होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गन्ने का दाम घोषित होने के बाद उत्तराखंड में भी जल्द दाम घोषित होने की उम्मीद जगी है। उत्तर प्रदेश से अलग राज्य बने उत्तराखंड को 25 साल पूरे होने जा रहे है। गन्ना नीति के मामले में अभी भी उत्तर प्रदेश का ही अनुकरण किया जा रहा है। यहां तक की पहले उत्तर प्रदेश में गन्ने का दाम घोषित होता है। उसके बाद उत्तराखंड सरकार गन्ने का दाम तय करती है।दिवंगत मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने उत्तर प्रदेश से दस रुपये अधिक कीमत घोषित करने का ऐलान किया था। बाद में यह अंतर पांच रुपये रह गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार को गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी कर दी है। इसके साथ ही वहां पर अगेती प्रजाति के गन्ने के दाम 400 रुपये हो गए हैं। ऐसे में उत्तराखंड के किसान भी अब सरकार से उम्मीद लगाए बैठे है। उप्र के दाम घोषित होने के साथ ही अब उत्तराखंड में जल्द गन्ने के दाम घोषित होने की उम्मीद है। जो परिपाटी चली आ रही है यदि उसका ही पालन किया गया तो उत्तराखंड में गन्ने के दाम 405 रुपये प्रति क्विंटल होने की उम्मीद है।

Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page