रुद्रपुर में कांग्रेस की बैठक में जमकर हुआ हंगामा, मुस्लिम पार्षद के आरोप पर भड़कीं नगर अध्यक्ष

रुद्रपुर में कांग्रेस की बैठक में जमकर हुआ हंगामा, मुस्लिम पार्षद के आरोप पर भड़कीं नगर अध्यक्ष

रुद्रपुर: केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भर में कांग्रेस 14 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित रैली की तैयारियों में जुटी हुई है. रुद्रपुर मुख्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जुबानी जंग छिड़ गई. बैठक में हंगामा होता देख कार्यकर्ताओं ने जैसे तैसे मामला शांत कराया और बैठक में चर्चा की गई. रुद्रपुर बैठक में कांग्रेसियों में जुबानी जंग: कांग्रेसियों की आपसी कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है. चाहे किसी कार्यक्रम की तैयारी हो, उसमें कोई न कोई विवाद आ ही जाता है. अभी हरक सिंह रावत के विवादित बयान का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रुद्रपुर में पार्टी नेताओं के बीच अलग ही जुबानी जंग हो गई पार्टी की दिल्ली रैली की तैयारी को लेकर थी बैठक: दरअसल 14 दिसंबर को कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में एकजुट होने जा रहे हैं. जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है. इसी सिलसिले में मंगलवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों की बैठक भी ली. उधम सिंह नगर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है.पार्षद परवेज ने लगा दी आरोपों की झड़ी: मंगलवार को रुद्रपुर के सिटी क्लब में हुई कांग्रेस की बैठक हंगामेदार रही. कांग्रेस के पार्षद परवेज ने संगठन के पदाधिकारियों पर ही सवाल खड़ा कर दिए. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि-जब प्रशासन द्वारा खेड़ा में कार्रवाई की गई, तो संगठन के एक भी पदाधिकारी द्वारा कोई बयान भी नहीं दिया गया. संगठन मुस्लिम समुदाय को सिर्फ वोट बैंक समझता है. उनका कोई भी काम नहीं करता है.

-परवेज, कांग्रेस पार्षद- पार्षद परवेज के आरोपों पर भड़कीं नगर अध्यक्ष ममता रानी: इसी बीच कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष ममता रानी भी मैदान में कूद गईं. इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला आक्रामक अंदाज में चलता रहा. नगर अध्यक्ष ममता रानी ने खुद ही सवाल खड़ा करते हुए कहा कि-जब मुझे संगठन ने शहर की जिम्मेदारी सौंपी, तब मेरे साथ कोई भी खड़ा नहीं था. सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को फोन कर साथ देने को कहा, लेकिन मेरे साथ आज भी कोई खड़ा नहीं है. यहां तक कि किसी ने मुझे चाय के लिए भी नहीं पूछा.

-ममता रानी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page