मुख्यमंत्री के मंच पर बैठने को लेकर आपस में भिड़े भाजपाई, मची अफरा-तफरी

मुख्यमंत्री के मंच पर बैठने को लेकर आपस में भिड़े भाजपाई, मची अफरा-तफरी

मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले पूर्व विधायक द्वाराहाट महेश नेगी व विभाग प्रभारी अनिल शाही भिड़ गए। दोनों में तीखी तकरार हुई। इससे अफरा तफरी मच गई। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया। बहस के बीच पहुंचे एक समर्थक को मंच से दूर कर दिया गया। विवाद मंच पर बैठने वालों की सूची में पूर्व विधायक महेश नेगी का नाम शामिल न करने पर उपजा था।पार्टी सूत्रों के अनुसार सीएम धामी की जनसभा के मद्देनजर मंच पर बैठने वालों की सूची में पहले 25 नाम शामिल किए गए थे। इनमें सहमति न बनने पर कुछ के नाम हटाए गए। इधर सोमवार को ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत श्रद्धानंद मैदान में लगे बहुद्देश्यीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधा मंच पर आने के बजाय पहले करीब 43 विभागीय स्टाल का निरीक्षण करने लगे। उधर मंच पर पार्टी पदाधिकारियों का पहुंचना और संचालन भी शुरू हो गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page