हरिद्वार में लगेगा पॉलिटिकल दिग्गजों का जमावड़ा, राजनाथ, योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल, जानिये वजह

हरिद्वार में लगेगा पॉलिटिकल दिग्गजों का जमावड़ा, राजनाथ, योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल, जानिये वजह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई कई वीआईपी आने दिनों में हरिद्वार का दौर करेंगे. ये सभी दिग्गज ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की स्मृति में मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत करेंगे. ये समारोह 4 फरवरी से शुरू होकर तीन दिन चलेगा. जिसमें देशभर की दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी.हरिद्वार में भारत माता मंदिर के संस्थापक और पद्मविभूषित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की स्मृति में विग्रह मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया जाएगा. उत्तरी हरिद्वार में तीन दिनों तक यह कार्यक्रम कार्यक्रम चलेगा. जिसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई वीआईपी हस्तियां शामिल होंगी.जूना पीठाधीश्वर एवं भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने बताया ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की स्मृति में 4, 5 और 6 फरवरी को तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा. 4 फरवरी को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. उसी दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. शाम को भजन संध्या आयोजित होगी. जिसमें प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री शोवना नारायण और प्रख्यात भजन गायक सुजीत ओझा भी शिरकत करेंगे.5 फरवरी को धर्मसभा और संत सम्मेलन का आयोजन होगा. जिसमें देशभर के तमाम बड़े संत महात्मा और धर्माचार्य शामिल होंगे. संत सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिंहा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल और विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार भी सम्मिलित होंगे. उसी दिन शाम को भजन संध्या में बनारस घराने की गायिका सुनंदा शर्मा अपने मधुर स्वर उकेरेंगे.

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page