केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, दो दिन रुकेंगे, हरिद्वार-ऋषिकेश में ट्रैफिक डायवर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, दो दिन रुकेंगे, हरिद्वार-ऋषिकेश में ट्रैफिक डायवर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बुधवार से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. गृह मंत्री शाह के दौरे के दौरान कोई चूक न हो, इसके लिए अधिकारी कसरत में जुट गए हैं. गृह मंत्री 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड के ऋषिकेश और हरिद्वार में रहेंगे, जिसके लिए हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गई. अधिकारियों ने वीवीआइपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मुस्तैदी और सावधानी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए. अधिकारियों ने जानकारी दी की विभिन्न जिलों आए 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए जा रहे हैंबता दें कि गृह मंत्री अमित शाह 21 जनवरी को ऋषिकेश के गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. उसके बाद 22 जनवरी को हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के बाद उसी दिन हरिद्वार में शांतिकुकी ओर से आयोजित किए जा रहे शताब्दी समारोह में भी शिरकत करेंगे.

ट्रैफिक: गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार और ऋषिकेश दौरे को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है. ताकि, आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

वीवीआइपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे से और 22 जनवरी सुबह सात बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक दिल्ली की ओर से हरिद्वार आने वाले यातायात को नगला इमरती से डायवर्ट कर लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा.

वीवीआइपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे से और 22 जनवरी सुबह सात बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक नजीबाबाद से हरिद्वार होते हुए देहरादून जाने वाले हल्के वाहनों को वाया चीला होते हुए भेजा जाएगा.

वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दिनांक 21 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे से और 22 जनवरी सुबह सात बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक दिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात वाया रूड़की-मोहण्ड होते हुए भेजा जाएगा.

इसके अलावा ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाला यातायात नेपाली तिराहा से वाया देहरादून-मोहंड होते हुए दिल्ली को जाएगा.

सहारनपुर-भगवानपुर-धनौरी की ओर से हरिद्वार आने वाला यातायात बीएचईएल तिराहा से शिवालिक नगर-मध्य मार्ग होते हुए हरिद्वार आएगा.

हरिद्वार से नजीबाबाद-बिजनौर को जाने वाले यातायात को सिंहद्वार-लक्सर-बालावाली होते हुए भेजा जाएगा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page