चकलुवा में उत्तरायणी महोत्सव में दिखी क्षेत्रिय संस्कृति की झलक

खेल एंव सांस्कृतिक समिति चकलुवा द्धारा चतुर्थ उत्तरायणी कौतिक महोत्सव में रामलीला मैदान में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत,समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन कन्याल व संयोजक कुंदन बसेडा ने किया। इस दौरान कलाकरों के विभिन्न लोक कला संस्कृति की प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये।

देर शाम को गायक कलाकार ललित मोहन जोशी,बेबी प्रियंका ने दर्शकों को अपने गानों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं हास्य कलाकार लच्छू पहाडी ने दर्शकों को जमकर गुदगुदाया। संस्कृति विभाग उत्तराखंड सरकार द्धारा पंजीकृत देव भूमि मां शारदे लोक कला समिति के कलाकारों द्धारा एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। देर शाम को गायक कलाकार ललित मोहन जोशी ने टक टका टक कमला बाटुली लगाए,मेरी नानि नानि,हे दीपा मिजात दीपा,आज का दिना तू होली घर पना, दर्शकों के फरमाइश पर गीत पेश किये। गायिका बेबी प्रियंका ने फूलों की हसिया,ओ साहिबा सहित अनेक गीत पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।

इस दौरान विनोद बुढलाकोटी,ललित जंतवाल,विरेन्द्र कुमार,कमल जंतवाल,पूरन सिंह मेहरा,पंकज नेगी,भुवन कुमार,विक्की मेहरा,ललित सत्याल,किशोर देउपा,मनमोहन बसेडा,विक्रम जंतवाल,गोविन्द बसेडा,तेजू दिगारी,गुड्डू चौहान,राजेन्द्र जंतवाल,गिरीश पडलिया,विनोद जोशी,नवीन पांडे,कमलेश देउाप,समित जलाल,सचिन मेहरा,दीपेश जलाल,मदन मोहन देउपा,रवि दिगारी,जर्नादन जोशी,खुशाल देउपा,कुदन देउपा,छत्र कन्याल,महेश बिष्ट,हरीश दसौनी,कुंदन जंतवाल,रवि बौरा,भगवान सिंह कुमटीया,राम सिंह अटवाल,गोविंद बौरा,ललिता बिष्ट,पूजा बसेडा,मनीषा जंतवाल,पूनम कन्याल,ज्योती चूफाल,लता दिगारी,विनिता पडलिया,हेमा देउपा,शोभा कांडपाल,दीपक गोस्वामी मौजूद रहे।

Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page