उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे देहरादून, मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे देहरादून, मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे में स्वागत किया। देहरादून एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने एक दिन पहले खूब पसीना बहाया।उपराष्ट्रपति आज शनिवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की ओर से उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हो गए।देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर करीब एक बजे सड़क मार्ग से वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट पर रिहर्सल के दौरान एयरपोर्ट से देहरादून तक फ्लीट दौड़ाकर तैयारियों को पुख्ता किया गया। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदूवंशी, एसपी देहात जया बलूनी, सीओ विवेक कुटियाल, कोतवाल प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें

You cannot copy content of this page