
नगर निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशी जोर शोर से अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं कालाढूंगी नगर पालिका परिषद में सात वार्डो से 34 प्रत्याशी मैदान में है। वार्ड नंबर 7 से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी देवी ने अपने समर्थकों के साथ घर- घर जाकर जनता का आशीर्वाद लिया और जनता से अपने पक्ष में मतदान कर विजय बनाने की अपील की। मीनाक्षी देवी ने बताया जो क्षेत्र नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 7 में जुड़ा है उस क्षेत्र से वह निवर्तमान ग्राम प्रधान रही हैं। ग्राम प्रधान रहते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता भली भांति अवगत है जिससे उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार व समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत निश्चित है। मीनाक्षी देवी ने कहा जनता उन्हें अपना प्यार और आशीर्वाद देकर जीत दिलाती हैं तो वह अपने क्षेत्र से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का कार्य करेंगी।
